KCGशिक्षा

नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय में हुआ विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस उत्साह और जागरूकता के वातावरण में मनाया गया। प्राचार्य डॉ.ओ.पी. गुप्ता के मार्गदर्शन में विज्ञान संकाय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पृथ्वी के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक अजय कुमार वर्मा के उद्बोधन से हुई। उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने प्रकृति में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पर्यावरण असंतुलन मानव जीवन के लिए गंभीर संकट बन सकता है। इस अवसर पर दुर्वासा सिन्हा ने छात्राओं को पृथ्वी के महत्व, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पर्यावरण संवर्धन के विषय में विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को पृथ्वी दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, विशेषताओं और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों से परिचित कराने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता के लिए प्रश्नों का संकलन मैथिली पटेल, मानिक चंद बंजारे, दुर्वासा सिन्हा एवं वर्षा साहू ने किया। निर्णायक मंडल में अ. प्राध्यापक डॉ.मेधाविनी तुरे, अजय कुमार वर्मा, शिखा जोशी, टिकेश्वरी साहू एवं सौरभ साहू शामिल रहे। क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं और महाविद्यालय स्टाफ का विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में देवकुमारी साहू (बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम, दिव्या यादव (बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा भावना (बीए द्वितीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मैथिली पटेल ने किया जबकि अंत में मानिक चंद बंजारे ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सदैव जागरूक और प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page