KCG

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल से जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर जिले में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने श्री बघेल को जिले में कांग्रेस संगठन की वर्तमान गतिविधियों से अवगत कराते हुए जनसंपर्क अभियान, सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तिकरण तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की सक्रियता के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान संगठन को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। भूपेश बघेल ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने, जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठनात्मक एकजुटता और सक्रिय जनसंपर्क को पार्टी की मजबूती का आधार बताते हुए सभी पदाधिकारियों से पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल दास साहू, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवाज खान, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवराज किशोर दास, जिला महामंत्री आकाशदीप सिंह ‘गोल्डी’, जिला महामंत्री भीखमचंद छाजेड़, जिला सचिव रिंकू गुप्ता, सुरेंद्र सिंह तथा देवेंद्र कुमार साहू शामिल रहे। मुलाकात के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊर्जा, एकजुटता और सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। राजनीतिक दृष्टि से इस मुलाकात को जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page