छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

सत्यमेव न्यूज गंडई पंडरिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की 35वीं पुण्यतिथि पर नगर के विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंडई के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाते हुए तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो ने कहा कि राजीव गांधी देश के सातवें प्रधानमंत्री एवं सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले नेता थे और उन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति की मजबूत नींव रखी साथ ही 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिलाने तथा पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मन्नू शत्रुघ्न जंघेल, विनोद ताम्रकार, संजू सिंह चंदेल, अय्यूब कुरैशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमलता ठाकुर, पूर्व नगर अध्यक्ष रूखमणि देवांगन, रणजीत सिंह चंदेल, दिलीप ओगरे, क्रांति ताम्रकार, अमन सोनी, तामेश्वर साहू, शिव कुर्रे, विधायक प्रवक्ता अमित टंडन, शैलेन्द्र जायसवाल, ताराचंद बंजारे, कृष्णा देवांगन, गोवर्धन साहू, संपूर्ण दास टंडन, निरंजन धनकर, सुखदास डहरिया, आत्माराम वर्मा, दिलेश साहू, जैनुल खान, पवन बघेल, अलीराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page