KCG

पार्टी से निष्कासित भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई वापसी, विधानसभा चुनाव में संभालेंगे कमान 

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई से भारतीय जनता पार्टी से निलंबित व निष्कासित कार्यकर्ताओं की पार्टी में वापसी हो गई है, पार्टी विरोधी कार्य या बागी होकर चुनाव लड़े या अन्य कारणों से पार्टी से निलंबित या निष्कासित किये गये नेताओं के निलंबन निष्कासन समाप्त करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व भाजपा अनुशासन समिति की अनुशंसा व महामंत्री केदार कश्यप के निर्देश के पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने निष्कासन समाप्ति के लिए लिखित आदेश जारी किया है। जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू द्वारा जारी किये निलंबन निष्कासन समाप्ति के आदेशानुसार पूर्व में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए टिकट दावेदार रह चुकी भाजपा नेत्री लुकेश्वरी जंघेल, छुईखदान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रावल कोचर, छुईखदान नगर पंचायत के पार्षदों, साल्हेवारा क्षेत्र के भाजपा नेता संतु धरमगुड़े, सहित कुल 8 भाजपा कार्यकर्ताओं के निलंबन निष्कासन को समाप्त कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page