KCG

पशुपालन की आधुनिक तकनीकों से रूबरू हो रहे पशु सखी प्रशिक्षणार्थी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी) खैरागढ़ द्वारा संचालित A-HELP (पशु सखी) प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षणार्थियों का अध्ययन भ्रमण विकासखंड छुईखदान के ग्राम संडी में आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक पशुपालन डेयरी प्रबंधन तथा ग्रामीण स्वरोजगार के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना था। प्रशिक्षणार्थियों ने शासकीय पशु चिकित्सालय संडी का निरीक्षण कर पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण टीकाकरण ईयर टैगिंग कृत्रिम गर्भाधान और डेयरी संचालन की प्रक्रियाओं को करीब से समझा। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. राम पाल टंडन ने वैज्ञानिक पशुपालन रोग नियंत्रण और पशु स्वास्थ्य प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी जबकि विजय वर्मा (PIW) ने कृत्रिम गर्भाधान की आधुनिक तकनीकों का व्यवहारिक प्रदर्शन किया है। अध्ययन भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से सम्मानित माधुरी जंघेल के दुग्ध शीतलीकरण केंद्र का भी अवलोकन कराया गया है। यहां प्रशिक्षणार्थियों ने दूध संग्रहण गुणवत्ता परीक्षण और शीत श्रृंखला (कोल्ड चेन) की कार्यप्रणाली को समझा। इसके बाद उन्नत पशुपालक ओम प्रकाश वर्मा के डेयरी फार्म में विभिन्न नस्लों के पशुओं के पालन हरे चारे के उत्पादन साइलेज निर्माण तथा आधुनिक डेयरी प्रबंधन की तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रगतिशील पशुपालक मालती ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए पशुपालन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित किया है। इस अवसर पर आरसेटी के फैकल्टी ओम जी मिश्रा, अभिषेक तिवारी, कार्यालय सहायक संतोष कुमार तथा पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने प्रशिक्षणार्थियों को वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय बनाने और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने का संदेश दिया है। प्रशिक्षणार्थियों ने अध्ययन भ्रमण को उपयोगी प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page