KCG

राजा देवव्रत सिंह की जन्म जयंती पर आज सुंदरकांड व भजन संध्या का आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. पूर्व विधायक, सांसद और खैरागढ़ रियासत के राजा रहे स्व.देवव्रत सिंह की जन्म जयंती के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया जा रहा है। 3 जून को उनके पुत्र राजा आर्यव्रत सिंह और पुत्री राजकुमारी शताक्षी सिंह के नेतृत्व में नगर के रुक्खड़ बाबा मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन होगा। इस अवसर पर पं.गणेश शंकर मिश्रा (तालछापर वाले) सुंदरकांड का सस्वर व रसमय पाठ करेंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में नगरवासियों को शामिल होने का आग्रह किया गया है। यह आयोजन स्व.राजा देवव्रत सिंह की स्मृति में एक संगीतमय शाम होगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page