राजनांदगांव

एमएमसी जिले के संगठन प्रभारी बने कोमल जंघेल

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. पूर्व विधायक व संसदीय सचिव कोमल जंघेल को मोहला-मानपुर-चौकी का संगठन प्रभारी बनाया गया है. जानकारी अनुसार शुक्रवार 23 दिसंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के निर्देश पर प्रदेश भाजपा महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी केदार कश्यप के द्वारा सूची जारी की गई जिसमें प्रदेश के सभी जिले में एक प्रभारी और एक सह प्रभारी की नियुक्ति की घोषणा की गई है.

प्रदेश भाजपा द्वारा जारी सूची में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रहे भाजपा नेता कोमल जंघेल को नवीन जिला मोहला-मानपुर चौकी का जिला संगठन प्रभारी बनाया गया है. संघठन प्रभारी नियुक्ति पश्चात नेता कोमल जंघेल को उनके समर्थकों ने बधाई दी है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page