KCG

जिले के तीन आरक्षकों को मिली पदोन्नति

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. जिले के तीन आरक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिला हैं जिनमें आरक्षक चालक संतोष कुशवाहा, मुकेश सिंह राजपूत एवं आरक्षक (जी.डी.) जितेंद्र वर्मा को एसपी त्रिलोक बंसल एवं एडिशनल एसपी नेहा पांडेय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय केसीजी में प्रधान आरक्षक के पद के लिये फीता लगाकर पदोन्नत किया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस दौरान मिष्ठान खिलाकर और पुष्प गुच्छ प्रदान करते हुये पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान रक्षित निरीक्षक के.देव राजू, एएसआई बलराम कोसे, आरक्षक चंद्रशेखर सिंह एवं गंगा सिंह वर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page