Uncategorized

राज्य स्तरीय 300 मीटर स्केटिंग रेस में नीरज माइलस्टोन के सम्यक ने जीता काँस्य पदक

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. सीबीएसई द्वारा आयोजित ईस्ट जोन स्केटिंग प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन रायपुर के कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों के स्कूली छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक शिरकत की। 300 मीटर स्केटिंग रेस ममें नीरज माइलस्टोन स्कूल के कक्षा पांचवीं के छात्र सम्यक सिरसाट ने ब्रान्स मैडल (काँस्य पदक) प्राप्त कर प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण तीसरा स्थान प्राप्त करके संस्थान को गौरवान्वित किया है। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक नीरज बाजपेयी ने छात्र को शुभकामनाएं देते हुये उसके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं। इस उपलब्धि के लिए संस्थान द्वारा छात्र के उत्साहवर्धन के लिए प्राचार्य सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी प्रार्थना सभा में सभी छात्रों की उपस्थिति में विजयी छात्र सम्यक सिरसाट को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page