KCG

कांग्रेस को मिला नया ओबीसी नेतृत्व, पुरषोत्तम वर्मा बने जिलाध्यक्ष

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं तीन बार के पार्षद पुरषोत्तम वर्मा को ओबीसी विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और पिछड़ा वर्ग समाज में उत्साह का माहौल है। करीब 26 वर्षों से कांग्रेस की सक्रिय राजनीति से जुड़े पुरषोत्तम वर्मा को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और लंबे अनुभव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह नियुक्ति उनके समर्पण और जनाधार का सम्मान है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद वर्मा ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना शुरू कर दिया है। वे लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। वनांचल क्षेत्र के साल्हेवारा, बकरकट्टा, ठेलकाडीह और गातापार सहित कई इलाकों में पहुंचकर उन्होंने संगठन विस्तार और कार्यकर्ता सशक्तिकरण पर चर्चा की है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही जिला मुख्यालय में ओबीसी विभाग का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जा सकता है जिसमें जिलेभर के कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी। इसी दौरान जिला कार्यकारिणी और अन्य पदाधिकारियों की घोषणा भी किए जाने की संभावना है। पुरषोत्तम वर्मा की पहचान एक ऐसे जननेता के रूप में रही है जो लगातार कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच सक्रिय रहते हैं। उनके नेतृत्व में युवाओं, महिलाओं और पिछड़ा वर्ग के लोगों की कांग्रेस से जुड़ने में रुचि बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से जिले में कांग्रेस को नया संगठनात्मक आधार मिलेगा और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने में पार्टी को मजबूती प्राप्त होगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page