Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
अपराध

नाबालिग बालिका को मुंबई ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. नाबालिग बालिका को मुंबई ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार अपहृत नाबालिग के परिजनों ने खैरागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7 नवंबर की सुबह 10:30 बजे उसकी नाबालिक लड़की उम्र 17 वर्ष 7 माह घर से सहेली के घर जा रही हूं कहकर निकली है जो घर वापस नही आयी है। परिजनों को संदेह है कि नाबालिक लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर कही ले गया है। रिर्पोट पर थाना खैरागढ़ में धारा 137(2)भान्यास पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला नाबालिग के अपहरण का होने के कारण एसपी त्रिलोक बंसल, एएसपी नितेश कुमार गौतम व एसडीओपी खैरागढ लालचंद मोहले से निर्देश प्राप्त कर नाबालिग बालिका एवं अज्ञात आरोपी की लगातार पता तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे थाना प्रभारी खैरागढ़ के नेतृत्व में टीम बनाकर ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालिका को दीगर राज्य मुंबई (महाराष्ट्र) से हर्षमणी डेहरिया के कब्जे से बरामद किया गया। बालिका को थाने लाकर महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। कथन में नाबालिग बालिका को आरोपी हर्षमणी डेहरिया के द्वारा शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने की पुष्टि होने पर मामले में धारा 96, 64(2)(ड) बीएनएस तथा 4, 6 पाॅक्सो एक्ट 2012 जोड़ी गयी। विवेचना के दौरान आरोपी हर्षमणी डेहरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी हर्षमणी डेहरिया पिता भोलादास डेहरिया उम्र 20 वर्ष निवासी अकरजन थाना खैरागढ़ जिला केसीजी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उपनिरी. बिलकिश बेगम, सउनि पुरषोत्तम निर्मलकर, प्र.आरक्षक शिव लाल वर्मा, आरक्षक चन्द्र विजय सिंह, प्रीतम ठाकुर, जयपाल कैवर्त, महिला आरक्षक तामेश्वरी जोशी व सत्यनारायण साहू सायबर सेल केसीजी की सराहनीय भूमिका रही।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page