KCG

नशा मुक्ति का संदेश देंगे जिले के युवा, आज होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत (MY Bharat) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में 24 जुलाई को आईएसकेवी परिसर-2, खैरागढ़ में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा व्यक्तिगत अथवा समूह के रूप में भाग ले सकेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागी अपनी रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए समाज को सकारात्मक संदेश देंगे। प्रतियोगिता में लोकगीत नृत्य नुक्कड़ नाटक एवं माइम एक्ट वाद-विवाद एलोक्यूशन शॉर्ट फिल्म या रील निर्माण स्लोगन लेखन तथा स्पीच एवं पोएट्री जैसी विधाओं को शामिल किया गया है। सभी प्रतियोगिताओं का विषय नशा मुक्ति जनजागरूकता और विकसित भारत रहेगा। प्रतिभागियों को आवेदन के लिए MY Bharat पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। जिला प्रशासन और युवा कार्यक्रम विभाग ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में शामिल होकर नशा मुक्त भारत के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है। आयोजन का मूल संदेश है युवा जागरूक भारत मजबूत नशा त्यागें भविष्य संवारें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page