KCG

नवीन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मनाई देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला मुख्यालय खैरागढ़ में नवीन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती समारोह पूर्वक मनाई।

इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों सहित छात्राओं ने माता सावित्रीबाई फुले के कृतित्व और व्यक्तित्व को नमन किया। प्राचार्य ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित माता सावित्री बाई फुले जयंती अवसर पर कार्यक्रम में सर्वप्रथम सावित्री बाई फुले को सादर स्मरण करते हुये उन्हें नमन किया गया तत्पश्चात प्रो.रोहित लाल देवांगन सहायक अध्यापक वाणिज्य ने बालिकाओं को माता सावित्री ज्योतिबा फुले की आदर्शों में चलने प्रेरित किया। दुर्वासा सिंह ने महिलाओं की प्रेरणादायी व भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डालते हुये इतिहास में महिलाओं की स्थिति से छात्राओं को अवगत कराया। हिन्दी विभाग से डॉ.मेधाविनी तुरे ने सावित्री बाई के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षमयी जीवन से प्रेरणा लेकर बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सावित्री बाई फुले के संबंध में कविता, भाषण आदि के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पायल सुधाकर व आभार ज्योति साहू ने किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page