राजनांदगांव

कामठा से मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का हुआ शुभारंभ

664 चिन्हांकित शिशुवती व किशोरी बालिकाओं को दिया जायेगा गरम भोजन

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़.मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का शुभारंभ ब्लॉक के ग्राम पंचायत कामठा से किया गया. जिलाधीश के निर्देशन व ओएसडी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के मार्गदर्शन में आयोजित सुपोषण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार प्रीतम साहू व सीईओ जनपद पंचायत तरूण कुमार देशमुख ने आभियान के लक्षित हितग्राहियों को भोजन परोसकर किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जनपद सदस्य अनूप वर्मा उपस्थित रहे वहीं अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत कामठा ने की. खैरागढ़ ब्लॉक में सीएम सुपोषण अभियान के लिये चिन्हांकित 664 शिशुवती व किशोरी बालिकाएं हैं जिन्हें आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से गरम भोजन प्रदाय किया जायेगा.

यह खबर भी पढ़े…… सिविल लाईन में बने कृष्णकुंज का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

इस दौरान मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का लाभ लेकर एनिमिया को पराजित करने वाली गर्भवती महिलाओं का सम्मान किया गया, इसके साथ ही कुपोषण से बाहर आये बच्चों के परिवार को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रभारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती मधु ठाकुर तथा आभार प्रदर्शन क्षेत्रीय पर्यवेक्षक सुश्री गायत्री ठाकुर ने किया.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page