KCG

नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर कल खैरागढ़ पहुंचेंगे दिल्ली के पूर्व मंत्री मुकेश अहलावत

खैरागढ़। आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारियों एवं संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा 3 नवंबर 2026 को खैरागढ़ के सर्किट हाउस में संगठनात्मक बैठक एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश अहलावत मुख्य रूप से शामिल होंगे। उनके साथ प्रदेश सह-प्रभारी समर कुमार, राजनांदगांव लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी एवं नगर पालिका चुनाव प्रभारी प्रफुल्ल सिंह बैश भी उपस्थित रहेंगे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का खैरागढ़ में यह पहला आगमन होगा।बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव की रणनीति, संगठन विस्तार, संभावित प्रत्याशियों की भूमिका और वार्ड स्तर पर पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एवं जिला महासचिव श्याम मूर्ति नायडू ने बताया कि बैठक में नगर पालिका चुनाव के संभावित पार्षद प्रत्याशियों, अध्यक्ष पद के दावेदारों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और उनके स्वागत की विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page