KCG

नगरीय निकाय एवं पंचायत उप निर्वाचन की तैयारियां तेज, प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक रामप्रसाद आंचला ने 28 अक्टूबर को खैरागढ़ पहुंचकर निर्वाचक नामावली तैयार करने एवं पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया।प्रेक्षक ने नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के मतदान केंद्र क्रमांक 286 एवं 287 तथा शासकीय प्राथमिक शाला क्रमांक-01 स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 238, 239 एवं 240 का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं एवं निर्वाचक नामावली तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात कलेक्ट्रेट कार्यालय खैरागढ़ में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचक नामावली तैयार करने, पुनरीक्षण कार्य तथा प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में कांग्रेस शहर अध्यक्ष अरुण भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, प्रवक्ता कपिलेश महोबिया एवं भाजपा प्रतिनिधि शशांक ताम्रकार सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ठाकुर, एसडीम अविनाश ठाकुर, सीएमओ पुनीत कुमार वर्मा सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page