खैरागढ़। मनोहर गौशाला खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉ.अखिल जैन (पदम डाकलिया) को राजधानी स्थित विमतारा भवन में आयोजित भारतीय जैन संघटना के राज्य अधिवेशन में समाज एवं धर्मसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने ‘जैन गौरव अलंकरण’ से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में भारतीय जैन संघटना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर सांखला एवं राज्य अध्यक्ष विजय गंगवाल ने डॉ.अखिल जैन को अलंकरण प्रदान करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे समाजोपयोगी एवं धार्मिक कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि समाजहित एवं धर्मसेवा के कार्य सामूहिक सहयोग और समर्पण से ही निरंतर आगे बढ़ते हैं तथा ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डॉ.अखिल जैन ने इसे देव, गुरु एवं धर्म की कृपा तथा समाज के सहयोग का परिणाम बताते हुए यह सम्मान समस्त जैन समाज को समर्पित किया।कार्यक्रम में जैन समाज के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
