KCG

धरमपुरा शराब भट्ठी और बस स्टैंड के पास मारपीट करने वाले 3 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई

खैरागढ़। सार्वजनिक स्थानों पर वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़ा और मारपीट कर लोगों को परेशान करने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ खैरागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की और न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहां उनके विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्रवाई कराई गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 24 अक्टूबर को धरमपुरा स्थित शराब भट्ठी के पास तथा 26 अक्टूबर को खैरागढ़ बस स्टैंड के पास सार्वजनिक स्थान पर विवाद और मारपीट कर लोगों को परेशान करने की शिकायतों के संबंध में कार्रवाई की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना खैरागढ़ की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित व्यक्तियों को पकड़कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की। मामले में यशवंत सारथी (44 वर्ष) पिता लालकुमार सारथी निवासी वार्ड क्रमांक 08 तुरकारीपारा खैरागढ़, मोहन ढीमर (36 वर्ष) पिता स्वर्गीय बिसेसर ढीमर निवासी वार्ड क्रमांक 11 धरमपुरा खैरागढ़ तथा सावंत सारथी (29 वर्ष) पिता कैलाश सारथी निवासी वार्ड क्रमांक 17 दाऊचौरा खैरागढ़ को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। खैरागढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने, विवाद करने और लड़ाई-झगड़े के माध्यम से आम लोगों को परेशान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page