Uncategorized

धरमपुरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

खैरागढ़। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खैरागढ़ के धरमपुरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी गतिविधियों के साथ गर्भवती माताओं की गोद भराई, छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन, बच्चों की मेहंदी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा व्यंजन प्रदर्शनी जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा चंद्राकर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पूर्व महापौर भिलाई श्रीमती निर्मला यादव, वार्ड पार्षद रूपेंद्र रजक, रेखा विकेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन तथा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।इस दौरान जिला मिशन समन्वयक वृंदा एवं सखी सेंटर से भारती ने महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को सखी सेंटर की सेवाओं के साथ महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं साइबर हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा आवश्यकता की स्थिति में उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम तथा महिलाओं एवं बच्चों के हित में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों में जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति सजग करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान दो गर्भवती माताओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोद भराई की गई। इस अवसर पर उनके स्वस्थ मातृत्व एवं आने वाले शिशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई वहीं छह माह की आयु पूर्ण कर चुके दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। नगर पालिका अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को खिलौनों का वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page