राजनांदगांव

घासीदास जयंती पर हुआ सीसी सडक़ का शुभारंभ

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित संत शिरोमणी बाबा गुरू घासीदास की जयंती कार्यक्रम में विधायक यशोदा वर्मा शामिल हुई. ग्राम सोनभट्टा, लिमतरा, बाई कटोरी, उदयपुर, साल्हेकला, धनगांव, केकराजबोड़ व शेरगढ़ में शामिल होकर गुरू घासीदास बाबा की पूजा-अर्चना की. इस दौरान ग्राम बाइकटोरी में हुये सीसी रोड का लोकार्पण भी किया. बता दे कि सीसी रोड निर्माण के लिये ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास ने सम्पूर्ण मानव जाति को मनखे-मनखे एक समान का प्रेरक संदेश दिया. उन्होंने कहा कि सभी मनुष्य एक समान हैं. बाबा जी ने मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनस्र्थापना की. उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने मानवता और भाईचारे का संदेश दिया है जो आज भी सार्थक है. गुरु घासीदास की जयंती हम हर साल उत्साह से मनाते हैं. महापुरुष अलग-अलग समय में जन्म लेते हैं और समाज को रास्ता दिखाते हैं. गुरु घासीदास ने कठोर तप किया और सत्य ही ईश्वर है का उद्घोष किया. इस दौरान कांग्रेस नेता नीलाम्बर वर्मा, अंकित जैन, कोमल वर्मा सहित कांग्रेसी मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page