Uncategorized

तिरंगे की शान में झूमा गोकुल नगर वार्ड

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। नया टिकरापारा वार्ड क्रमांक 19 में गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे जोश जज़्बे और गर्व के साथ मनाया गया। वार्ड पार्षद चंद्रशेखर यादव एवं पूर्व पार्षद श्रीमती प्रीति यादव सहित वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में जैसे ही तिरंगा फहराया गया पूरा वार्ड भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। हर चेहरे पर देश के प्रति सम्मान और संविधान के प्रति आस्था साफ दिखाई दी। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रगान के दौरान वातावरण भावुक और गौरवमयी हो उठा। वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं बल्कि नागरिक अधिकारों कर्तव्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का प्रतीक है। संविधान की शक्ति और एकता की भावना को बनाए रखने का आह्वान किया गया। पूरे आयोजन में देशभक्ति सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के समापन पर वार्डवासियों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page