Uncategorized

डॉ.मंगलानंद झा संभालेंगे संगीत विश्वविद्यालय में जनसंपर्क की कमान

खैरागढ़। राजकुमारी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में जनसंपर्क व्यवस्था को लेकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सह-प्राध्यापक डॉ.मंगलानंद झा को आगामी आदेश तक जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किया है वहीं सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी मुकेश यादव जनसंपर्क संबंधी कार्यों में उनका सहयोग करेंगे। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने आदेश जारी किया है। प्रभारी कुलसचिव वेंकट रमन गुडे के हस्ताक्षर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।आदेश की प्रतिलिपि विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है साथ ही कुलपति सचिवालय और कुलसचिव कार्यालय को सूचित करने के साथ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी आदेश की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page