KCG

डॉ.पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी की 132वीं जयंती पर खैरागढ़ में आज विशेष स्वच्छता अभियान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। हिंदी साहित्य के महान पुरोधा डॉ.पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी की 132वीं जयंती के अवसर पर 27 मई 2026 बुधवार को प्रातः 7 बजे राजा फतेह सिंह मैदान में “अपनी मातृभूमि के नाम” विशेष स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

नगर पालिका परिवार एवं सेवाभावी साथियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में नागरिक, युवा, विद्यार्थी और सामाजिक संगठन श्रमदान कर स्वच्छ एवं जागरूक खैरागढ़ का संदेश देंगे। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है।

कार्यक्रम के बाद सहभागी बख्शी स्कूल पहुंचकर डॉ.पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आयोजनकर्ताओं ने कहा कि श्रमदान से समाज में एकता, जागरूकता और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page