KCG

ठाड़पानी में मंच निर्माण कार्य का जिपं उपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. वनांचल ग्राम सरईपतेरा स्थित झरना स्थल ठाड़पानी में जिला पंचायत विकास निधि के तहत 1.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में सोमवार 28 अप्रैल को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के द्वारा ठाड़पानी स्थल में मंच निर्माण कराने मांग की गई थी जिसका आज भूमिपूजन किया गया। विक्रांत ने कहा कि मंच के बन जाने के बाद अब झरना स्थल में घूमने आने वाले लोगो को छांव मिल जायेगा साथ ही कोई भी कार्यक्रम कराने में उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में मैदानी इलाकों से लेकर वनांचल क्षेत्रो में भी किसी भी जरूरी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं होगी। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार का ग्रामीणों ने आभार व्यक्त करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा यह बहुत ही बढ़िया कार्य है जिसमें सभी प्रकार के आवेदन ग्राम पंचायत से ही लिया गया व योजनाओं की जानकारी घर बैठे मिल रही है। श्री सिंह ने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा चलने वाले योजनाओं में किसी तरह की कमी नहीं होगी। इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष निज़ाम सिंह मंडावी, मंडल भाजपा अध्यक्ष शत्रुहन साहू, जिला मंत्री आनंद सिन्हा, महामंत्री ललित सोनी, सभापति मन्नू मरकाम, जनपद सदस्य लीला पवार मेरावी, संतोष ठाकुर, महेंद्र यादव, ओमलाल साहू, सरपंच बनस साहू सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page