KCGअपराध

घूम-घूमकर गांजा बेचने वाला अधेड़ गिरफ्तार, 114 ग्राम गांजा जब्त

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में छुईखदान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गांजा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 114 ग्राम गांजा और बिक्री से प्राप्त नगदी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खैरी निवासी भारत मरकाम उर्फ नंदू (50 वर्ष) गांव में घूम-घूमकर अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम खैरी के मुख्य मार्ग स्थित कचरा शेड के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से क्रीम रंग के कपड़े के थैले में रखा 114 ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2,800 रुपये है बरामद हुआ। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 350 रुपये नकद भी जब्त किए गए। इस प्रकार कुल 3,150 रुपये मूल्य का मशरूका पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 257/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page