KCG

जिले में विशिष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. केसीजी में अलग-अलग क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों सहित संगठनों तथा अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान खेल प्रशिक्षक कन्हैय्या पटेल, नि:शुल्क कोचिंग के लिये चिरंजीव जैन, सेवा सद्भावना और संवैधानिक मूल्यों के प्रचार प्रसार के लिये नागरिक एकता मंच खैरागढ़, स्वच्छता सद्भावना एवं समाज सेवा के लिये शमशुल होदा खान, चिकित्सा के क्षेत्र में नि:शुल्क सेवा के लिये डॉ.नीतिराज सिंह खैरागढ़, हाइब्रिड कोचिंग में विशिष्ट योगदान के लिये डॉ.मकसूद, रचनात्मक लेखन कार्य के लिये भगवती प्रसाद सिन्हा, जनसंपर्क में डाटा संकलन के लिये सहायक सुनील सोनवानी तथा फोटोग्राफी के लिये सहायक श्री सहारे, उपचुनाव में बेहतर योगदान के लिये वाहन चालक योगेन्द्र सिंह राजपूत सहित वन विभाग, कृषि, शिक्षा, चिकित्सा, पशुपालन, उद्योग,लोक निर्माण, पंचायत, आंगनबाड़ी, नगर पालिका, जनपद, महिला बाल विकास आदि से बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों तथा पुलिस विभाग से प्लाटून कमांडर जितेन्द्र डहरिया व उद्घोषक गंगा प्रसाद को सम्मानित किया गया.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page