Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
पॉलिटिक्स

जनता के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है सुशासन तिहार- विक्रांत

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई सुशासन तिहार को साय सरकार का जनता के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक बताया है। श्री सिंह ने कहा कि 1 साल से अधिक के सुशासन कार्यकाल में भाजपा ने प्रदेश में चहुंओर विकास की धारा प्रवाहित कर दी है। प्रदेश के किसान, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा सभी का ख्याल साय सरकार ने रखा है। माताओं बहनों को महतारी वंदन की राशि की 14वीं किस्त रामनवमीं के अवसर पर प्रदान किया गया है। इसी तरह सरकार ने किसानों को एकमुश्त धान की अंतर की राशि का भुगतान कर संबल बनाया है। आज प्रदेश के किसान आत्मनिर्भर होकर किसानी कर रहे हैं। 31 सौ रुपए धान का भुगतान मिलने से छत्तीसगढ़ के किसान समृद्ध व सशक्त हो रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के बुजुर्गों को तीर्थ भ्रमण योजना, अयोध्या दर्शन योजना के तहत धार्मिक स्थलों का दर्शन सरकारी खर्च पर भाजपा सरकार द्वारा कराया जा रहा है। जिससे गरीब वर्ग के बुजुर्गों का तीरथ धाम दर्शन का सपना पूरा हो रहा है। श्री सिंह ने कहा कि सरकार ने विकास के साथ- साथ प्रदेश की जनता से जुड़ने सुशासन तिहार 2025 की शुरुआत की है। प्रथम चरण में 11 अप्रैल तक लोगों की समस्याओं व मांगों से संबंधित आवेदन लेकर 1 माह के भीतर उनका समाधान करने का निर्णय साय सरकार ने लिया है। जिससे सरकार व सरकारी विभाग का जुड़ाव नागरिकों से सीधे होगा। शिविरों में समस्या का त्वरित समाधान होने से संबंधित दफ्तरों का चक्कर प्रदेश वासियों को नहीं लगाना पड़ेगा। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश वासियों में उत्साह का माहौल है तथा सुशासन की सरकार को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं। सुशासन तिहार प्रदेश सरकार की उस सोच को दर्शाता है जिसमें जनता को शासन के केंद्र में रखा गया है। इसका मकसद है पारदर्शिताए जवाबदेही और जनहित को प्राथमिकता देना। इस पहल से जनता को अपनी समस्याएं सीधे सरकार के सामने रखने का अवसर मिल रहा है और उन्हें उम्मीद है कि अब समाधान भी तेजी से होगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page