KCG

जिला महिला लोधी समाज की बैठक संपन्न

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. सोमवार को जिला महिला लोधी समाज द्वारा ग्राम गोपालपुर में महती बैठक रखी गई जिसमें प्रदेश महिला लोधी समाज के अध्यक्ष दशमत जंघेल शामिल हुई. बैठक में सभी जिला महिला लोधी समाज के महिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों को 20 मार्च को प्रदेश स्तरीय रानी अवंती बाई बलिदान दिवस में शामिल होने के लिए ग्राम अछोली जाने के लिए न्योता-आग्रह किया गया. बैठक में प्रमुख रूप से दशमत जंघेल अध्यक्ष महिला प्रदेश लोधी समाज, कुसुमलता वर्मा खैरागढ़, कविता जंघेल अतरिया, कवेरी वर्मा देवारीभाट, ज्योति जंघेल पंडरिया, सति जंघेल कोटरा, रेखा जंघेल सहसपुर सालहेवारा, रेखा जंघेल कादा एवं परमा वर्मा जीराटोला और ग्राम गोपालपुर की सामाजिक महिलाएं उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page