
सत्यमेव न्यूज जालबांधा। स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में पेंशनर्स एसोसिएशन खैरागढ़ के मार्गदर्शन में पेंशनर्स उप समिति के गठन के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के पेंशनर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान रामकुमार देशमुख को उप समिति का अध्यक्ष चुना गया। रोहित कुमार वर्मा को सचिव तथा दिलीप कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नौकेलाल केवट, नयनदास साहू, राजाराम साहू, भगतराम वर्मा और होरीलाल चंदेल को शामिल किया गया है। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान उनके अधिकारों के संरक्षण और संगठन को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान संगठन के विस्तार नियमित बैठकों के आयोजन तथा पेंशनर्स के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया है। कार्यक्रम में रविंद्र अग्रवाल, दिलीप सिंह बैस, उद्योंराम साहू, इदरीश खान, के.एल. यादव सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन के वरिष्ठ दिवंगत शिक्षक जयप्रकाश झा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया है।
