अपराध

पेन्ट लेने बाजार जा रहे अधेड़ की बायपास रोड में हुई मौत, जानें मौत का कारण

खैरागढ़. शनिवार की सुबह तकरीबन 11:30 बजे घर की पुताई के लिये पेन्ट लेने बाजार जा रहे 45 वर्षीय अधेड़ की बायरपास रोड में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हुई है. जानकारी अनुसार ग्राम कोड़ेनवागांव निवासी ओमकार पिता मोतीराम वर्मा उम्र 45 वर्ष शनिवार 22 अक्टूबर की सुबह 11:30 बजे पेन्ट खरीदने अपने मोटर सायकल से खैरागढ़ आ रहा था तभी खम्हरिया बायपास रोड में ट्रक क्र.सीजी 13 एएफ 6527 की चपेट में आ गया जिससे ओमकार के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

घटना स्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीणों के द्वारा 112 व 108 को सूचना दी गई जिसके बाद 108 की मदद से ओमकार को सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहार अधेड़ की लाश को पोस्टमार्टम के लिये शवघर में रखा गया है. पुलिस ने मामले में पंचनामा तैयार कर ट्रक को जप्त कर लिया है और जांच-विवेचना में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक ओमकार किसान है जिसके 3 पुत्र हैं. धनतेरस के दिन ही दुर्घटना में अधेड़ की मौत होने से गांव में मातम का माहौल है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page