Uncategorized

पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना ने किया तमिल अभिनेता से विवाह

सत्यमेव न्यूज़/उदयपुर। फिल्म जगत की चर्चित अभिनेत्री और पुष्पा गर्ल के नाम से मशहूर रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंध गए। शादी की पहली तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई जिसके बाद दोनों सितारों के प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। दोनों कलाकारों ने अपने-अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से विवाह की पहली तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में दंपती पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। विवाह समारोह सादगी और पारंपरिक संस्कारों के साथ संपन्न हुआ। रश्मिका मंदाना ने शादी की तस्वीरों के साथ एक भावुक संदेश भी साझा किया। उन्होंने लिखा, “हाय मेरे प्यारे दोस्तों- मिलिए आप सभी मेरे पति से- श्री विजय देवरकोंडा!! ये वो इंसान हैं जिसने मुझे सच्चे प्यार का एहसास कराया। ये वो इंसान हैं जिसने मुझे शांति का अनुभव कराया।” शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर

#RashmikaVijayWedding जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। प्रशंसक, फिल्मी हस्तियां और शुभचिंतक नवविवाहित जोड़े को बधाइयां दे रहे हैं। फिल्म उद्योग के इस चर्चित जोड़े के विवाह की खबर ने मनोरंजन जगत में विशेष चर्चा बटोरी है। प्रशंसकों को अब दोनों के वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page