KCG

राज्योत्सव 2026 में सजेगी सितारों की महफिल, छत्तीसगढ़ी कलाकार प्रकाश अवस्थी देंगे प्रस्तुति

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 2 नवंबर को राज्योत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर खैरागढ़ के फतेह मैदान में आयोजित स्टार नाइट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता एवं कलाकार प्रकाश अवस्थी अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रकाश अवस्थी छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के जाने-माने कलाकार हैं। अपने विशिष्ट अभिनय, संवाद अदायगी और छत्तीसगढ़ी भाषा-संस्कृति से जुड़ाव के कारण उन्होंने दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है। राज्योत्सव की सांस्कृतिक संध्या में उनकी प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहेगी। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति एवं परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी।जिला प्रशासन द्वारा राज्योत्सव के गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन की सहभागिता रहेगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page