KCG

एनकॉर्ड की जिला स्तरीय बैठक में नशे के खिलाफ अभियान तेज करने कलेक्टर ने दिये निर्देश

खैरागढ़। जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से गठित नार्को कोऑर्डिनेशन (एनकॉर्ड) जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में नशे के विरुद्ध ठोस, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने नशा उन्मूलन के लिये जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए साथ ही पुलिस, राजस्व एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के संयुक्त निरीक्षण दल का गठन कर मेडिकल स्टोर्स की नियमित जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया उन्होंने अवैध रूप से अफीम एवं गांजा जैसी मादक फसलों की खेती पर रोक लगाने के लिए सतत निगरानी एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त भारत माता वाहिनी दल को और अधिक सक्रिय करने तथा डिजिटल एवं ऑनलाइन माध्यमों से संचालित नशे के अवैध कारोबार पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करते हुए जिले को नशामुक्त बनाने ठोस प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुमन राज, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रेणुका रात्रे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page