Uncategorized

जालबांधा में पीएमएफएमई योजना पर हुआ जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

सत्यमेव न्यूज जालबांधा। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत जालबांधा में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र डीआईसी द्वारा किया गया जिसमें स्व-सहायता समूहों की 56 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए प्रोत्साहित करना तथा योजना से संबंधित प्रावधानों की जानकारी देना रहा। सहायक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अर्जुन कुमार साहू ने योजना की रूपरेखा पात्रता शर्तें आवेदन प्रक्रिया और 35 प्रतिशत तक की अनुदान सहायता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से महिलाएं स्वयं का उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम बढ़ा सकती हैं। कार्यक्रम में टेकापार कला की उद्यमी सुनीता वर्मा ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेकर उन्होंने मसाला निर्माण इकाई की शुरुआत की जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है और अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिली है। अंत में अर्जुन कुमार साहू ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शासन की योजनाओं से अधिक से अधिक जुड़ने का आग्रह किया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page