KCG

छुईखदान में आज साहित्यकार सम्मान व होली मिलन समारोह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक यशोदा निलाम्बर वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर 11 मार्च को छुईखदान के मंगल भवन में साहित्यकार सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के साहित्यकारों के साथ ही कांग्रेस संगठन के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान किया जाएगा। आयोजन को लेकर विधायक यशोदा निलाम्बर वर्मा ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सभी साथियों से मिलकर जन्मदिन मनाना उनके लिए हर्ष का विषय होगा और सभी की उपस्थिति ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार होगी। यह कार्यक्रम 11 मार्च बुधवार को दोपहर 12:30 बजे मंगल भवन छुईखदान में आयोजित किया जाएगा जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं साहित्यकारों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page