शिक्षा

छुईखदान महाविद्यालय में विज्ञान दिवस पर हुई विविध प्रतियोगिताएँ

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। वीरांगना अवंती बाई शासकीय महाविद्यालय छुईखदान में विज्ञान दिवस के अवसर पर विविध शैक्षणिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और सक्रियता के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के अलग अलग विभागों द्वारा रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राणीशास्त्र विभाग की ओर से रंगोली प्रतियोगिता वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा पौध प्रस्तुतीकरण गणित विभाग द्वारा क्विज प्रतियोगिता भौतिकी विभाग द्वारा सी.वी. रमन के जीवन एवं योगदान पर भाषण तथा रसायन शास्त्र विभाग द्वारा भारतीय वैज्ञानिकों के रसायन शास्त्र में योगदान विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक प्रीति मेश्राम सहायक प्राध्यापक प्राणीशास्त्र तथा सह-समन्वयक डॉ. समीक्षा ताम्रकार रसायन शास्त्र रहीं। गणित विभाग से लीला राम देवांगन का विशेष योगदान रहा। भौतिकी विभागाध्यक्ष अभिषेक सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष पलटू राम साहू ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना और विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। अंत में प्राचार्य ने सभी विभागाध्यक्षों प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page