Advertisement
KCG

छुईखदान ब्लॉक में विकास कार्यों का लोकार्पण, देवरचा और गातापार को मिली नई सौगातें

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने गुरुवार को छुईखदान ब्लॉक के ग्राम देवरचा और गातापार का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। ग्राम देवरचा में तीन प्रमुख निर्माण कार्यों को जनता को समर्पित किया गया। यहां अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की शुरुआत होने से ग्रामीणों को अब ऑनलाइन सेवाओं के लिए शहर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इसके साथ ही हाई स्कूल में नव-निर्मित प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया गया जिससे विद्यार्थियों को विज्ञान विषय की बेहतर समझ विकसित करने में मदद मिलेगी। ग्राम पंचायत भवन में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण से प्रशासनिक कार्यों के संचालन में भी सुविधा आएगी। इसके बाद गातापार में भी अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विधायक वर्मा ने कहा कि डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और किसानों को सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। पंचायत स्तर पर तकनीकी संसाधनों के बढ़ने से पारदर्शिता और कार्यकुशलता भी बढ़ेगी।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए शिक्षा स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। इस दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page