Uncategorized

छुईखदान जनपद पंचायत में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष पद पर पुष्पा जंघेल और उपाध्यक्ष पद पर राजू जंघेल की हुई ताजपोशी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. छुईखदान जनपद पंचायत में इस बार भाजपा ने जोरदार वापसी करते हुये अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों पदों पर अपना कब्जा जमाया है। नतीजों के बाद अध्यक्ष पद पर भाजपा की श्रीमती पुष्पा प्रकाश जंघेल और उपाध्यक्ष पद पर राजू जंघेल की ताजपोशी हुई है। यहां कांग्रेस से अध्यक्ष पद के लिये पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीना विनोद ताम्रकार को प्रत्याशी बनाया गया था लेकिन बहुमत के अभाव में नीना को महज 7 मत ही मिले वहीं पुष्पा ने सदस्यों का 16 मत प्राप्त किया जबकि अध्यक्ष निर्वाचन के दौरान भाजपा के दो मत खारिज हो गये वहीं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के राजू जंघेल को 18 और कांग्रेस के रमेश साहू को 7 मत प्राप्त हुये। जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचन को लेकर भाजपा ने अपनी संगठनात्मक शक्ति का भी बखूबी इस्तेमाल किया यहां निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान भाजपा ने वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश पटेल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था वहीं सह पर्यवेक्षक के रूप में खैरागढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता रामाधार रजक व अधिवक्ता टीके चंदेल भी मौजूद रहे। जीत के बाद भाजपा खेमे में जोरदार जश्न मनाया गया। जमकर आतिशबाजी करते हुए विजय प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर और गुलाल लगाकर मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page