अपराध

खेत से वापस लौट रहे अधेड़ को बाईक चालक ने मारी ठोकर

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. खेत से वापस लौट रहे एक अधेड़ को बाईक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुये उसे ठोकर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी अनुसार ग्राम विक्रमपुर निवासी कोमल पिता मुंशी वर्मा उम्र 46 वर्ष रविवार 9 अक्टूबर को अपने बेटे के लिये लडक़ी देखने ग्राम मुतेड़ा जा रहा था तभी धनेली पुल के पास खेत से वापस लौट रहे 47 वर्षीय मयाराम पिता फत्तेराम वर्मा को जोरदार ठोकर मार दी. दुर्घटना में दोनों अधेड़ के सिर पर गंभीर चोट लगी है जिनका उपचार सिविल अस्पताल खैरागढ़ में किया गया.

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page