KCG

छात्रावास परिसर में हरियाली की नई पहल, ABVP ने लगाए 45 पौधे

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पर्यावरण संरक्षण को लेकर युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की साल्हेवारा इकाई ने प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 45 पौधे लगाए गए। इस पहल के माध्यम से छात्रावास परिसर को हराभरा बनाने के साथ विद्यार्थियों में प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया गया। नगर मंत्री कीर्तन यादव के नेतृत्व में आयोजित अभियान में नगर सहमंत्री अंकित वर्मा, ढालचंद डेहरिया सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कीर्तन यादव ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की अहम भूमिका है। आज लगाए गए पौधे भविष्य में न केवल परिसर की सुंदरता बढ़ाएंगे बल्कि विद्यार्थियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। ABVP सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे अभियानों के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने का प्रयास जारी रखेगा। अंकित वर्मा और ढालचंद डेहरिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से हरियाली को बढ़ावा देने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों की देखभाल करने और आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page