हेल्थ

विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने शुरू की हड़ताल

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ की बेमियादी हड़ताल शुरू हो गई है। इसे प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की खैरागढ़ जिला इकाई ने भी अपना समर्थन दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ 21 जून से अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चल गए हैं। संघ की मांगों में लंबित कार्याधारित मानदेय तथा शासन द्वारा निर्देशानुसार प्रतिमाह 15 तारीख के पहले वेतन भुगतान, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को स्थानांतरण एवं मुख्यालय से 9 किमी के दायरे में रहने का लाभ देने और कांकेर जिला संयोजक पवन वर्मा की बहाली शामिल हैं। एसडीएम कार्यालय के समक्ष जारी हड़ताल को प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने भी समर्थन दिया है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष हंसाराम वर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष दुर्गेश नंदिनी श्रीवास्तव, जिला महामंत्री विनोद रावटे, हरिओम शर्मा, हेमंत साहू, अंजली वर्मा, चित्रलेखा टंडन, मनिषा वर्मा, प्रियंका वर्मा, आंचल साहू, तामेश्वरी वर्मा, लुमेश्वरी वर्मा, तेजेस्वनी वर्मा तथा रिंकी वर्मा बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page