Uncategorized

चोरलाडीह में गांधी जयंती पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

छुईखदान। विकासखंड छुईखदान अंतर्गत प्राथमिक शाला चोरलाडीह में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में विद्यालय के विद्यार्थियों, संस्था प्रमुख शिव कुमार वर्मा, शिक्षक राघवेंद्र कुमार वर्मा तथा ग्राम के महिला समूह की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।सभी ने एकजुट होकर ग्राम चोरलाडीह के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की। इस दौरान हैंडपंप के आसपास फैली गंदगी को भी साफ किया गया। स्वच्छता अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान न रहकर निरंतर चलने वाली सामूहिक जिम्मेदारी बननी चाहिए। नियमित साफ-सफाई से गांव को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखा जा सकता है तथा इससे अन्य ग्रामीण भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित होंगे। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती केम बाई धुर्वे एवं पंचायत सचिव ने स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं महिला समूह की सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ग्रामीणों से भी स्वच्छता अभियान में निरंतर सहभागिता निभाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page