Uncategorized

चिंगली में सर्वसुविधायुक्त मुक्तिधाम निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन

खैरागढ़. समीपस्थ ग्राम पंचायत चिंगली में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सर्वसुविधायुक्त मुक्तिधाम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह रहे। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य जमुना नरेश कुर्रे ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पीला बाई ज्ञानेंद्र वर्मा उपस्थित रहीं। अतिथियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर विक्रांत सिंह ने कहा कि ग्रामवासी लंबे समय से मुक्तिधाम निर्माण की मांग कर रहे थे। मुक्तिधाम का निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली असुविधाओं, विशेषकर बरसात के मौसम में राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है।भूमिपूजन पर ग्रामवासियों ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता विकेश गुप्ता, देवकुमार सेन, हरप्रसाद वर्मा, नरेश कुर्रे, प्रेमसागर गुप्ता, गणेश वर्मा, उत्तम वर्मा, ज्ञानेंद्र चन्देल, युवराज साहू, योगेश वर्मा, चित्ररेखा वर्मा, तरुण गुप्ता, कमलेश वर्मा, सन्तु वर्मा, लता वर्मा, मालती वर्मा, सरस्वती वर्मा, सरिता वर्मा, तामेश्वर सेन, रविलाल वर्मा, उषा वर्मा एवं थानसिंग वर्मा सहित पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page