Uncategorized

पशु तस्करी में जब्त तीन वाहनों को कलेक्टर ने शासन के पक्ष में किया राजसात

सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी की रिपोर्ट खैरागढ़। जिले में पशु तस्करी के मामलों पर की गई कार्रवाई के तहत जब्त तीन वाहनों को छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत शासन के पक्ष में राजसात कर लिया गया है। कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल द्वारा जारी आदेश में ग्राम काटी के मिनेश गोलेंद्र जिला गोंदिया महाराष्ट्र के वाहन क्रमांक एमएच 35 एजे 3741 ग्राम चौरेगा जिला बलौदाबाजार के शेंदर वासुदेव के बोलेरो पिकअप वाहन क्र.सीजी 11 एस 2340 तथा दिलेश्वर कुमार वासुदेव ग्राम चौरेगा बलौदाबाजार के बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 04 जेडी 2970 को राजसात किया। आदेश के अनुसार पुनरीक्षण की निर्धारित अवधि पूर्ण हो जाने तथा सक्षम न्यायालय से किसी भी प्रकार का स्थगन या विरोधी आदेश प्राप्त न होने की स्थिति में इन वाहनों की नियमानुसार नीलामी की जाएगी। नीलामी से प्राप्त राशि शासन के निर्धारित मद में जमा कराई जाएगी। मामले को लेकर जिला जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सत्र न्यायालय खैरागढ़ से यदि किसी आदेश की प्राप्ति होती है तो आगे की प्रक्रिया न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page