Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
राजनांदगांव

घर-घर तिरंगा लहराने नगर पालिका चला रही सर्वे अभियान

महिला समूह बना रही तिरंगा झंडा

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा लहराने नगर पालिका सर्वे अभियान चला रही है. प्रतिदिन कर्मचारियों द्वारा नगर के वार्डों में पहुंचकर घर-घर जाकर मकान मालिकों से झंडा लगाने की सहमति के साथ ही मकान मालिका का नाम तथा उनके मोबाईल नंबर सहित अन्य जानकारी एकत्रित कर रहे हैं. नगर के सभी 20 वार्डों के 11 हजार मकान शामिल है जहां सर्वे के बाद मकान मालिकों की सहमति अनुसार इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा झंडा लहरायेगा जिसे लेकर नगर पालिका पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है. अब तक 15 वार्डों तक पहुंचकर कर्मचारी घरों की जानकारी एकत्रित कर चुके हैं, आगामी एक-दो दिनों में सर्वे का कार्य पूरा कर लिया जायेगा जिसके पश्चात झंडा लहराने की तैयारी कि किया जायेगा.

महिला समूह तैयार कर रही तिरंगा झंडा

ज्ञात हो कि घर-घर तिरंगा अभियान के तहत घरों में झंडा लहराने महिला समूहों द्वारा झंडे का निर्माण किया जा रहा है. नगर में 11 हजार घर है, ऐसे में सप्ताहभर के भीतर महिला समूह को लगभग 11 हजार तिरंगा झंडे का निर्माण किया जाना है जिसकी तैयारी जारी है. नगर में मकान का सर्वे पूरा होने के बाद नगर पालिका के द्वारा महिला समूहों के माध्यम से जिन्हें झंडे की आवश्यकता है उन परिवारों तक झंडा पहुंचाया जायेगा.

घर-घर झंडा लहराने नगर में सर्वे का कार्य किया जा रहा है वहीं महिला समूहों के द्वारा झंडा निर्माण किया जा रहा है, जल्द ही सर्वे का कार्य पूरा कर लिया जायेगा.

सूरज सिदार, सीएमओ नगर पालिका खैरागढ़

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page