राजनांदगांव

उमराव पुल के अंधे मोड़ में फंसा चेन्नई से आ रहा 22 चकिया हैवी व्हीकल ट्रेलर

मुख्य मार्ग में दिनभर असहज रहा आवागमन

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नगर से राजनांदगांव व दुर्ग मार्ग पर स्थित उमराव पुल के अंधे मोड़ में चेन्नई से आ रहा 22 चकिया हैवी व्हीकल ट्रेलर फंस गया जिसके कारण शनिवार को दिनभर इस मार्ग पर यातायात व आवागमन असहज रहा. जानकारी अनुसार चेन्नई से धमधा की ओ जा रहा हैवी व्हीकल ट्रेलर क्र.सीजी 07 एए 9207 बीती रात तकरीबन 3 बजे अमलीपारा स्थित उमराव पुल के अंधे मोड़ में जा फंसा. ट्रेलर के अंधे मोड़ में फंस जाने से पुल के कुछ हिस्से व बिजली के खंभो को भी नुकसान पहुंचा है. जिसकी भरपाई के लिये प्रशासन की ओर से कोई सार्थक पहल नहीं की गई है.

हैवी कंटेनर रखे ट्रेलर के फंस जाने से दुर्ग व राजनांदगांव की ओर आवागमन करने वाले यात्री दिनभर परेशान रहे. ट्रेलर के चालक ने बताया कि वह चेन्नई से धमधा की ओर जा रहा था लेकिन अंधे मोड़ में पुल सकरा होने के कारण वाहन फंस गया. वाहन के फंस जाने के बाद सुबह उसने पुलिस व नगर पालिका को सूचना देकर सहयोग मांगा था लेकिन दिन में ट्रैफिक होने के कारण ट्रेलर नहीं निकल पाया. समाचार लिखे जाने तक देर रात ट्रेलर पुल में फंसा रहा और आवागमन के दौरान हैवी व्हीकल ट्रेलर लोगों के लिये खासतौर पर स्कूली छात्रों के लिये कौतूहल का विषय बना रहा.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page