KCG

गायत्री परिवार के सदस्यों सहित गणमान्य नागरिकों ने कलेक्टर से की भेंट

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. गायत्री परिवार के जिला समन्वयक प्रभात कुमार साहू के नेतृत्व में गायत्री परिवार के सदस्य व गणमान्य नागरिकों ने कलेक्टर चन्द्रकान्त वर्मा से सौजन्य मुलाकात की एवं राजा फतेह सिंह खेल मैदान को 51 कुंडिय गायत्री यज्ञ के लिये स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने आयोजन को समाज सुधार के लिये एक श्रेष्ठ कार्य बताते हुये सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हुए आयोजन में सहयोग की बात कही। गायत्री परिवार ने कलेक्टर श्री वर्मा को धन्यवाद दिया एवं उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कलेक्टर ने पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया एवं नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के सीएमओ को आवश्यक सुविधा मुहैया कराने के लिये निर्देशित किया तथा समय-समय पर अपना सहयोग प्रदान करने का गायत्री परिवार को आश्वासन दिया। उक्त कार्यक्रम में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक प्रभात कुमार साहू एवं जिला समन्वयक बीएसजीपी सुरेंद्र सिंह, गुलाब चोपड़ा, बाबूलाल विश्वकर्मा, रोहिणी जंघेल, राहुल वर्मा सहित गायत्री परिवार के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page