KCG

नेशनल एडवेंचर के लिये दार्जिलिंग रवाना हुआ जिले के स्काउट गाइड विद्यार्थियों का दल

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. भारत स्काउटस गाइडस जिला संघ खैरागढ-छुईखदान-गंडई के संरक्षक एवं कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देशानुसार जिले के 7 सदस्य आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास एवं साहसिक कार्यक्रम के अंतर्गत कुर्सियांग, दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल के लिये रवाना हुये. स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के वित्तीय अनुदान से भारत स्काउटस गाइडस राज्य मुख्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित नेशनल साहसिक एवं आपदा प्रबंधन एडवेंचर प्रोग्राम 16 जनवरी से 20 जनवरी तक कुर्सियांग, दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) में आयोजित किया गया है. उक्त कार्यक्रम में जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटंगी गंडई से गाइड की छात्रा कु.लता एवं कु.नेहा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोलागांव से स्काउट के छात्र अमित मंडावी, डूर्मेंद्र साहू ,शंकर साहू एवं भारत स्काउट गाइड जिला संघ केसीजी के सचिव केके वर्मा एवं जिला संगठन आयुक्त धनुष सिन्हा पूरे एडवेंचर कार्यक्रम में शामिल होंगे. एडवेंचर में शामिल होने वाले स्काउटस गाइड्स को राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा प्राप्त ट्रैकसूट एवं जूतों के साथ कीट जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त एफआर कोशरिया ने प्रदान किया. इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यार्थियों को ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए आवश्यक गर्म कपड़े एवं आवश्यक मेडिकल कीट साथ में ले जाने के लिए भी जिला सचिव को निर्देश दिया. इस अवसर पर खैरागढ़ के सचिव सुनील गुनी, छुईखदान के सचिव पूर्णिमा नेताम, विशाल ठाकुर, कन्हैया पटेल, सुजीत चौहान, मानस दास साहू, महदीप जघेल, द्वारका जंघेल, चंपालाल साहू, नीलू सिंह सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page