
सत्यमेव न्यूज गंडई पंडरिया। झीरम घाटी में कांग्रेसियों के परिवर्तन यात्रा में नक्सलियों द्वारा बर्बरता पूर्वक आत्मघाती हमले में शहीद हुए कांग्रेसी नेताओं को गंडई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नगर के विश्राम गृह में श्रद्धांजलि दी गई। ज्ञात हो कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सलियों द्वारा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके सुपुत्र दिनेश पटेल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार सहित 30 से अधिक कांग्रेस नेताओं एवं उनकी सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मीयो की निर्मम हत्या कर कर दी थी। सोमवार को उन्ही शहीदों को कांग्रेसियो द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। सबसे पहले शहीदों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह ख़ुशरो, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शत्रुहन मन्नू चन्देल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अय्युब कुरैशी, विनोद ताम्रकार, पूर्व न.प.अध्यक्ष चेतन देवांगन, रूखमणी देवांगन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमलता ठाकुर, विधायक प्रवक्ता अमित टंडन, शैलेन्द्र जायसवाल, ताराचंद बंजारे, फिरोज मेमन, गोवर्धन साहू, दिनेश रजक, निरंजन धनकर, दिलेश साहू, टिकम साहू, पवन बघेल, शैलेंद्र दुबे, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


