छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

गंडई में अतिक्रमण हटाने प्रशासन सख्त व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों संग हुई बैठक

सत्यमेव न्यूज गंडई पंडरिया। नगर पंचायत गंडई क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। नगर पंचायत सभा कक्ष में एसडीएम अविनाश ठाकुर की मौजूदगी में व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, सीएमओ अविनाश देवांगन, उपाध्यक्ष श्यामपाल ताम्रकार, राकेश ठाकुर, राजेश ताम्रकार, राजेश मेहता, अशोक पटेल, प्रकाश पटेल, अमन सोनी, यतीश कुंजाम, मनीष सोनी, अशरफ सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में बस स्टैंड स्थित वाटर एटीएम मशीन, प्याऊ घर, मुख्य सड़क, डेली एवं साप्ताहिक बाजार क्षेत्रों में किए गए।अतिक्रमण पर विस्तार से चर्चा हुई।

एसडीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि वाटर एटीएम और प्याऊ घर के आसपास लगाए गए ठेले एवं खोमचों को एक दिन के भीतर हटाया जाए ताकि आम लोगों को पेयजल सुविधा और आवागमन में किसी तरह की दिक्कत न हो। प्रशासन ने सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को व्यवस्थित ढंग से व्यापार करने की समझाइश भी दी। अधिकारियों ने कहा कि नगर की स्वच्छता सुंदरता और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।बैठक में मौजूद व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया। प्रशासन की ओर से जल्द ही नगर में अतिक्रमण हटाने अभियान शुरू किए जाने के संकेत दिए गए हैं।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page